सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट ने बढ़ाया मेधावियों का उत्साह, 70 छात्र-छात्राएं सम्मानित।

गोण्डा। सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट गोण्डा द्वारा शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के लगभग 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, बैग एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नीरज कुमार पटेल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेश्वरी प्रसाद पटेल ने की। समारोह में इंटर की 11 छात्राएं, 17 छात्र तथा हाईस्कूल की 22 छात्राएं एवं 20 छात्रों को सम्मानित किया गया। सभी मेधावियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जनार्दन प्रसाद वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, शारदा प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, वंशराज वर्मा, शिवप्रसाद वर्मा, अवधेश वर्मा, मंशाराम वर्मा, श्रीमती रीता चौधरी, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा सहित संस्थान के समस्त पदाधिकारी, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का उद्देश्य मेधावी छात्रों का सम्मान कर अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
