विधायक प्रभात वर्मा व ब्लॉक प्रमुख अनिल पासवान की उपस्थिति में निकली भव्य यात्रा।

0
  • ग्रामोदय टाइम्स (गोंडा): क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री हनुमान गढ़ी कोटिया धाम मंदिर के 17वें वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आज समूचा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। विशाल सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा और शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से माननीय विधायक गौरा श्री प्रभात कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख छपिया श्री अनिल कुमार पासवान, श्री अंबिका प्रसाद साहू, गुरु गांव के प्रधान श्री विनय वर्मा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।केसरिया ध्वजों, गाजे-बाजे और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ निकली इस यात्रा में सम्मिलित होकर उपस्थित अतिथियों और भक्तों ने अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति की। 17 वर्षों की इस अटूट आस्था के केंद्र पर अगले सात दिनों तक विद्वान आचार्यों द्वारा महायज्ञ एवं कथा व्यास द्वारा श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की जाएगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह राममय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed