भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने एसडीएम को सौंपा 6 सूत्रीय मांग पत्र, भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के खिलाफ खोला मोर्चा

0

जयसिंहपुर, सुल्तानपुर | ३ अप्रैल, २०२६रिपोर्ट: ग्रामोदय टाइम्स ब्यूरो

सत्ता और रसूख के दम पर सरकारी जमीनों को अपनी जागीर समझने वाले भू-माफियाओं और लापरवाह प्रशासनिक तंत्र के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जयसिंहपुर तहसील मुख्यालय पर भाकियू पदाधिकारियों ने क्षेत्र की जलती समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी (SDM) को एक कड़ा मांग-पत्र सौंपा। यूनियन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि किसानों का उत्पीड़न और सरकारी संपत्तियों की लूट बंद नहीं हुई, तो जयसिंहपुर की धरती पर बड़ा आंदोलन होगा।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सरकारी जमीनें: ए.एन.एम सेंटर और खलिहान पर कब्जाज्ञापन के माध्यम से भाकियू ने प्रशासन का ध्यान ग्राम पंचायत जजरही की ओर खींचा, जहाँ सरकारी ए.एन.एम (ANM) सेंटर पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर आम रास्ता रोक दिया है। इतना ही नहीं, ग्राम सभा की सुरक्षित खलिहान भूमि (गाटा संख्या 352 व 364) पर भी अवैध अतिक्रमण की शिकायत की गई है। यूनियन ने मांग की है कि इन कब्जों को तत्काल बुलडोजर से ढहाया जाए।लेखपालों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवालग्राम भैरीसंग्राम के अध्यक्ष रामनयन ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली की पोल खोलते हुए बताया कि गाटा संख्या 381 (नवीन परती) और 382 (बंजर) से अतिक्रमण हटाने का आदेश तहसीलदार द्वारा दिया जा चुका है, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल अधिकारियों के आदेश को ठेंगे पर रखकर अवैध कब्जाधारकों को संरक्षण दे रहे हैं।

अंधेरे में ग्रामीण: बिजली और राशन वितरण में बड़ी धांधलीज्ञापन में जनहित के दो और बड़े मुद्दों को उठाया गया है:मौत को दावत देते बिजली के पोल: डीह भियारी (सजवन हरिवंशपुर) में लकड़ी के जर्जर बल्लों के सहारे हाई-वोल्टेज तार दौड़ रहे हैं, जो कभी भी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकते हैं।

गरीबों के निवाले पर डाका: राशन वितरण प्रणाली में हो रही घटतौली और कोटेदार की अनुपस्थिति में बाहरी व्यक्तियों द्वारा अनाज बांटे जाने की शिकायत कर जाँच की मांग की गई है।हुंकार भरने वाले प्रमुख पदाधिकारीइस शक्ति प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बन्ती सिंह, जिला संगठन मंत्री सियाराम प्रजापति, जिला सचिव रवि सिंह, तहसील अध्यक्ष लाल जी शुक्ला, तहसील सचिव जमुना पाण्डेय, और ब्लॉक अध्यक्ष गण राम प्रकाश गौतम (दोस्तपुर) व हरिचरण (जयसिंहपुर) मुख्य रूप से मौजूद रहे।साथ ही अर्जुन गौतम, अखिलेश वर्मा, रामनयन, राजू चुरिया, रामजीत, श्री राम विश्वकर्मा, प्रकाश कुमार, राकेश कुमार, अखिलेश धोबी, पिंटू शर्मा, गोपाल शर्मा, कृष्णा यादव और निखिल यादव जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने एक सुर में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed