मिट्टी के लाल ने रचा इतिहास: हरैया के तेनुआ गांव के सुदेव पटेल बने नायब तहसीलदार, पैतृक आवास पहुँचकर शुभचिंतकों ने मनाया जीत का जश्न

0

बस्ती/हरैया (ग्रामोदय टाइम्स): अपनी मेहनत से किस्मत की लकीरें बदलने का जज्बा अगर दिल में हो, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है। इसे सच कर दिखाया है तहसील हरैया के ग्राम तेनुआ निवासी श्री सुदेव पटेल ने, जिनका चयन पीसीएस (एलाइड) नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। सुदेव की इस शानदार कामयाबी ने न केवल उनके गांव बल्कि पूरे हरैया विधानसभा क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर रौशन किया है।
​इस गौरवपूर्ण सूचना के प्राप्त होते ही क्षेत्र के सरदार सेना के अमरजीत चौधरी के के अगुवाई में गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों का एक दल सुदेव पटेल के पैतृक आवास पहुँचा। वहाँ पहुँचकर टीम ने सुदेव का भव्य स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की।
​इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने कहा कि सुदेव पटेल की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए एक मशाल है, जो कठिन परिस्थितियों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। गांव की गलियों से निकलकर प्रशासनिक गलियारों तक का यह सफर सुदेव के धैर्य और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।
     शिक्षण और सामाजिक जगत की जानी-मानी विभूतियां भागीरथी पटेल, राजकुमार वर्मा ‘गुरुजी’, मायाराम वर्मा ‘गुरुजी’, लालता प्रसाद वर्मा ‘गुरुजी’, आदित्य पटेल एवं राजकुमार वर्मा। सभी ने सुदेव के माता-पिता को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि सुदेव जैसे अधिकारियों से समाज को न्याय और विकास की नई उम्मीदें मिलेंगी।
​प्रस्तुति: आर. टी. वर्मा (प्रधान – ढढौवा)
संपादक: ग्रामोदय टाइम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed