गोंडा/छपिया। थाना क्षेत्र छपिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत फूलपुर में बीती रात करीब 11:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया।
अज्ञात कारणों से राम दिनेश यादव के छप्पर में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि छप्पर में बंधी एक भैंस की मौके पर ही जलकर मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद भैंस के बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
इस अग्निकांड में भैंस और बछड़े के साथ-साथ गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
ग्रामोदय टाइम्स: ग्रामीण भारत की सशक्त आवाज़ 🌾
“जहाँ मुख्यधारा का मीडिया रुक जाता है, वहाँ से ग्रामोदय टाइम्स की शुरुआत होती है।”
हम केवल समाचार नहीं दिखाते, हम ग्रामीण सशक्तिकरण का एक आंदोलन हैं। हमारा लक्ष्य देश की आत्मा यानी गाँवों की उन अनसुनी कहानियों, संघर्षों और सफलताओं को मंच देना है जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। पंचायती राज से लेकर प्रगतिशील किसान तक और सरकारी योजनाओं से लेकर ज़मीनी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने तक—ग्रामोदय टाइम्स हर कदम पर आपके साथ है।
हमारा संकल्प: निष्पक्षता, निर्भीकता और ज़मीनी हकीकत।