विधायक प्रभात वर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, प्रशिक्षण महाअभियान में सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

0

गौरा (गोंडा): विधानसभा क्षेत्र गौरा के अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज पिपरा स्माइल के प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंडल केशव नगर के तृतीय सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया।विधायक ने ‘अपनी सरकार की उपलब्धि एवं क्रियान्वयन’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अंत्योदय के सपने को साकार किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, राष्ट्रवादी विचारधारा और कार्य विस्तार के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। विधायक ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उन्हें बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए।इस दौरान उन्होंने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करें। कार्यक्रम में संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन का संकल्प दोहराया गया, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं में आगामी लक्ष्यों के प्रति भारी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed