महा-कवरेज: बभनजोत में गूंजा सुशासन का उद्घोष, योगी सरकार के 9 वर्ष—विकास के ‘9 रत्न’ धरातल पर!

0

गोंडा (ग्रामोदय टाइम्स ब्यूरो): उत्तर प्रदेश की राजनीति में सेवा और सुशासन का नया अध्याय लिखने वाली योगी सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने का जश्न आज विकास खंड बभनजोत (विधानसभा गौरा) में एक उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि विकास की लहर अब अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच चुकी है

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होते हुए वक्ताओं ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के संकल्प को दोहराया।बीते 9 वर्षों में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश ने भय और अव्यवस्था के दौर को पीछे छोड़ दिया है। आज कानून-व्यवस्था की मजबूती और विकास कार्यों की गति ने उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई गई योजनाएं आज धरातल पर प्रभावी रूप से उतरी हैं, जो ‘उत्तम प्रदेश’ की नई पहचान बन चुकी हैं।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नीरज पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में उपायुक्त श्रम रोजगार, सहायक आयुक्त उद्योग, जिला युवा कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी श्री राम लगन वर्मा व श्री मानू लाल यादव सहित श्री शोहरत प्रसाद वर्मा, श्री जितेंद्र नाथ पाण्डेय, श्री अरुण प्रकाश शुक्ला, श्री राम चन्दर वर्मा एवं श्री इंद्र बहादुर वर्मा जैसे गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।क्षेत्र के सम्मानित प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और स्थानीय जनता ने इस विकास यात्रा के प्रति अपना अटूट विश्वास जताते हुए संकल्प लिया कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का यह सफर अनवरत जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed