सामूहिक विवाह योजना से संवर रहा गरीब बेटियों का भविष्य: घारीघाट में 193 जोड़ों का हुआ।

0

बभनान/छपिया (गोंडा):उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूल मंत्र को धरातल पर उतार रही है। इसी क्रम में आज गौरा विधानसभा क्षेत्र के हक़ीक़ुल्लाह चौधरी इंटर कॉलेज, घारीघाट में “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अंतर्गत एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विकास खण्ड छपिया एवं बभनजोत के 193 नवयुगल जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की।सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीकसमाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में शासन और प्रशासन का समन्वय देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित यह योजना न केवल गरीब परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन जी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नीरज पटेल जी, छपिया ब्लॉक प्रमुख श्री अनिल कुमार पासवान जी, और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनकापुर श्री यू०पी० सिंह जी ने नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार भेंट किए। अतिथियों ने जोड़ों के सुखद, समृद्ध और सफल दांपत्य जीवन हेतु मंगलकामनाएं कीं।

गरिमामयी अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी गोंडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राम चन्दर वर्मा जी, श्री बिंदेश्वरी वर्मा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह जी, श्री विश्वनाथन पाठक जी सहित क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधानगण और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।संपादकीय टिप्पणी (ग्रामोदय टाइम्स):सामूहिक विवाह जैसे आयोजन फिजूलखर्ची को रोककर समाज में एक नई दिशा प्रदान करते हैं। ग्रामोदय टाइम्स की टीम सभी नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed