कोटेदार की मृत्यु के बाद राशन वितरण में मची धांधली: अपात्रों के हाथ में आई कमान; ग्रामीणों में भारी रोष!

0

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्रामोदय टाइम्स, सुलतानपुर: जिले के विकास खंड दोस्तपुर अंतर्गत सभा डीह भिखारी सरकारी राशन की दुकान के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कोटेदार की मृत्यु के बाद राशन वितरण की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और अपात्रों द्वारा राशन में भारी कटौती की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा डीह फिरौली के सरकारी राशन विक्रेता श्री रामलाल का निधन बीती 16 जनवरी 2026 को हो गया था। उनके निधन के बाद दुकान का संचालन ग्राम सभा तिन्दौली रामबचन को सौंपा गया, लेकिन आरोप है कि रामबचन राशन वितरण के कार्य में पूर्णतः अयोग्य हैं। वर्तमान में राशन वितरण का कार्य रामबचन के स्थान पर रणबीर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अवैध और मनमाने ढंग से किया जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप का है कि राशन में हो रही है भारी ‘कटौती’ग्रामीणों का कहना है कि रणबीर सिंह द्वारा राशन वितरण में धांधली की जा रही है और पात्र कार्डधारकों को उनका निर्धारित कोटा नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि अपात्र व्यक्ति द्वारा राशन का संचालन होने से गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मृतक कोटेदार के स्थान पर पारदर्शी तरीके से नए और योग्य कोटेदार का चयन किया जाए, ताकि गांव में राशन वितरण की व्यवस्था सुचारू हो सके।इस मामले में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की अपील की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर क्या कदम उठाता है।ग्रामोदय टाइम्स इस मामले पर लगातार नजर बनाए रखेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed