गौरा विधानसभा में विकास की बड़ी छलांग: मुख्यमंत्री ने दी 19 प्रमुख सड़कों को वित्तीय स्वीकृति!

0

गोंडा (गौरा)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र के यशस्वी विधायक श्री प्रभात वर्मा के अथक प्रयासों और प्रस्ताव पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ‘त्वरित योजना’ के तहत 19 महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।विकास की नई इबारत: गांव-गांव तक पहुँचेगी पक्की सड़कइस योजना के तहत क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में करीब 10 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई में रबड़ मोल्डिंग और इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। विधायक प्रभात वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “ये सड़कें केवल मार्ग नहीं हैं, बल्कि गौरा के आर्थिक और सामाजिक विकास की जीवन रेखा साबित होंगी।”मुख्य रूप से लाभान्वित होने वाले मार्ग:प्रशासनिक स्वीकृति मिलने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल हैं:सिंसईरानीपुर पिच रोड से बढ़ईपुरवा तक।खुटिहन PMGSY मार्ग से बेहेरी माफी अशोक मार्ग तक।कूकनगर ग्रन्ट, कलैनिया, बखरवा, और सोनहवा के विभिन्न संपर्क मार्ग।छपिया मंदिर मार्ग से दीनगर बाबूलाल के घर तक।कर्मा जू. हाईस्कूल से जिलेदार वर्मा के गाँव तक।ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूतीइन 19 मार्गों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में भी आसानी होगी। त्वरित योजना के तहत इन कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed