छपिया: फूलपुर में छप्पर में लगी आग, भैंस की जलकर मौत, बछड़ा बचा

0

गोंडा/छपिया। थाना क्षेत्र छपिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत फूलपुर में बीती रात करीब 11:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया।

अज्ञात कारणों से राम दिनेश यादव के छप्पर में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि छप्पर में बंधी एक भैंस की मौके पर ही जलकर मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद भैंस के बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

इस अग्निकांड में भैंस और बछड़े के साथ-साथ गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed