खपरीपारा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर ‘समरसता सहभोज’ से दिया एकता का संदेश

0
Oplus_16908288

मसकनवां (गोण्डा)।
भारतीय संविधान के शिल्पकार, बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर विकास खंड छपिया के ग्राम सभा खपरीपारा में उत्साह और श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। ‘डा० भीम राव अम्बेडकर एकता समिति’ द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने न केवल बाबा साहेब को याद किया, बल्कि ‘सहभोज’ के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की बेड़ियों को तोड़कर समरसता की एक नई मिसाल पेश की।

युवा जोश और वैचारिक उद्बोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरा विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा के सुपुत्र और प्रखर युवा नेता श्री प्रशांत पटेल जी ने शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रशांत पटेल ने कहा, “बाबा साहेब केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मसीहा थे। उनका दिया हुआ संविधान ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे शिक्षित बनें और संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार पासवान ‘नीलू’ (ब्लॉक प्रमुख, छपिया) ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने के लिए ऐसे आयोजनों की नितांत आवश्यकता है, जहाँ समाज का हर वर्ग एक जाजम पर बैठकर राष्ट्रहित की चर्चा कर सके।

गीतों में गूंजा बाबा साहेब का मिशन

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मिशन गायक नीबू लाल हलचल (गोण्डा) की टीम रही। उन्होंने अपनी जादुई आवाज और क्रांतिकारी गीतों के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन संघर्षों का सजीव चित्रण किया। “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के नारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा।

आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता ‘सहभोज’ रही, जिसमें जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठकर हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। आयोजन की कमान मनमोहन ‘मंत्री जी’ (मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा, मसकनवां एवं गन्ना डायरेक्टर ने बखूबी संभाली।

इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के कर्मठ सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से:

  • आयोजक मंडल: राम प्रताप, शिव कुमार, वीरेंद्र कुमार, विफई, गुरुचरन, सुदर्शन कुमार, राधेश्याम, राम जनक, सूरज कुमार, राज कुमार, राजमणि, विशाल कुमार, राम प्रकाश, दिलीप कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार तथा राज सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed