ग्रामोदय टाइम्स की खबर का बड़ा असर — 5 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार!

0

क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को ग्रामोदय टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और चौकी प्रभारी बभनान टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अदद चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर तीनों को दबोच लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मीडिया में मामला प्रमुखता से उठने के बाद ही पुलिस ने तेजी दिखाई। इस कार्रवाई को ग्रामोदय टाइम्स की खबर का सीधा इंपैक्ट माना जा रहा है।
जनता ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए ग्रामोदय टाइम्स की प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed