ग्रामोदय टाइम्स | पुणे, महाराष्ट्रपुणे में विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने गौरा क्षेत्रवासियों से की आत्मीय मुलाकात, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा।

0

पुणे (महाराष्ट्र)। गौरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ने आज पुणे में अपने विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने क्षेत्रवासियों के साथ विकास कार्यों, जनसमस्याओं एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित हैं।

बैठक में क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा, जिस पर विधायक ने सकारात्मक पहल और समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर आपसी संवाद और जनसंपर्क का माहौल बेहद आत्मीय रहा।

विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहना भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

GramodayTimes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed