महंगाई, बिजली कटौती और NEET मुद्दे को लेकर सपा का धरना प्रदर्शन जयसिंहपुर तहसील में 26 मई को जुटे सपाई, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

महंगाई, बिजली कटौती और NEET मुद्दे को लेकर सपा का धरना प्रदर्शन
जयसिंहपुर तहसील में 26 मई को जुटे सपाई, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
सुल्तानपुर (ब्यूरो रिपोर्ट : अखिलेश वर्मा)। समाजवादी पार्टी द्वारा बढ़ती महंगाई, लगातार हो रही बिजली कटौती तथा NEET परीक्षा विवाद को लेकर मंगलवार को जयसिंहपुर तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता अरुण वर्मा ने किया, जहां बड़ी संख्या में सपाई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई और बिजली संकट से आम जनता परेशान है, जबकि युवाओं का भविष्य NEET परीक्षा विवाद से प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान सरकार से बिजली कटौती रोकने, महंगाई पर नियंत्रण लगाने तथा युवाओं को राहत देने की मांग की गई।
धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
#सुल्तानपुर #जयसिंहपुर #समाजवादी_पार्टी #अखिलेश_यादव #धरना_प्रदर्शन #महंगाई #बिजली_कटौती #NEET #ग्रामोदय_टाइम्स
