उत्तर प्रदेश पुलिस को मिला नया नेतृत्व, डीजीपी राजीव कृष्ण का पुलिस मुख्यालय में भव्य स्वागत।

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण के आगमन पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री अमिताभ यश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण ने उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों से आत्मीयतापूर्वक भेंट की तथा उनका अभिवादन स्वीकार किया। अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई।

नए पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा से जुड़े अभियानों को नई दिशा मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित यह स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ग्रामोदय टाइम्स ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed