ग्राम पंचायत कूकनगर ग्रांट में ग्राम चौपाल का सफल आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

0

गोंडा। विधानसभा क्षेत्र गौरा के विकास खंड बभनजोत (आकांक्षी) अंतर्गत ग्राम पंचायत कूकनगर ग्रांट में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरा विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान नौनिहाल बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। इस अवसर पर विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, पेयजल, रोजगार, उद्योग, पंचायत एवं अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और योजनाओं के लाभ के प्रति उन्हें जागरूक किया।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम, उपायुक्त उद्योग, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, तहसीलदार मनकापुर, खंड विकास अधिकारी बभनजोत, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा पूर्ति निरीक्षक बभनजोत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed