ब्रेकिंग न्यूज़ | ग्रामोदय टाइम्सछपिया बाजार स्थित बीज भंडार की दुकान पर वारदात, गले पर लगे करीब 40 टांके; पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

0

गोंडा। जनपद गोंडा के थाना छपिया क्षेत्र में रास्ते के पुराने विवाद ने बुधवार रात खूनी रूप ले लिया। महमूदपुर गांव के 17 वर्षीय किशोर सत्य प्रकाश शुक्ल पर उसकी बीज भंडार की दुकान में घुसकर ब्लेड से हमला किए जाने का आरोप है। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, महमूदपुर निवासी अनिल शुक्ल का पुत्र सत्य प्रकाश शुक्ल छपिया बाजार स्थित अपनी बीज भंडार की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर कहासुनी के बाद अचानक ब्लेड से उसके गले पर कई वार कर दिए। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की मदद से घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया।

परिजनों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किशोर के गले पर करीब 40 टांके लगाए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।

पीड़ित पक्ष ने थाना छपिया में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस एहतियात के तौर पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ग्रामोदय टाइम्स की अपील

यह समाचार उपलब्ध शिकायत, परिजनों के बयान और स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी पर आधारित है। मामले की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed