गौरा विधानसभा (301) के लोकप्रिय, कर्मठ एवं जनप्रिय विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा एक बार फिर अपनी सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को लेकर चर्चा में हैं। सैदापुर स्थित अपने आवास पर आयोजित नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर विधायक ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जिससे लोगों के चेहरे पर संतोष और विश्वास साफ झलकता नजर आया।
युवाओं के लिए रोजगार का संदेश
ग्रामोदय टाइम्स से बातचीत में विधायक श्री वर्मा ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस योजना के तहत ऋण लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें और रोजगार के नए अवसर सृजित करें।
।हर समस्या के समाधान का भरोसा
विधायक ने स्पष्ट किया कि किसी भी जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त करने में यदि किसी को कोई समस्या आती है, तो वे सीधे उनसे उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर जरूरतमंद की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाएगा।
24 मार्च को भव्य आयोजन की तैयारी
विधायक श्री वर्मा ने जानकारी दी कि आगामी 24 मार्च को घारीघाट स्थित हकीकुल्लाह चौधरी इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।इसी अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह 2026 का भी भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
जनसेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता
विधायक प्रभात कुमार वर्मा की यह सक्रियता, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति समर्पण उन्हें क्षेत्र की जनता के बीच एक भरोसेमंद और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करता है। लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही उनकी पहचान बन चुका है।
