
गौरा (दौलतपुर ग्रांट):”गौरा बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है।” इसी संकल्प के साथ गौरा विधानसभा की विकास यात्रा में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। ग्राम पंचायत दौलतपुर ग्रांट में कुआनो नदी के भालुकोनी घाट पर बहुप्रतीक्षित सेतु निर्माण का विधिवत शिलान्यास और भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह पुल क्षेत्रीय जनता की दशकों पुरानी उस मांग का प्रतिफल है, जिसे माननीय विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा ने अपने विशेष प्रयासों से धरातल पर उतारा है।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से बनने वाला यह सेतु मात्र एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि दो जिलों के बीच की दूरी को मिटाने वाला ‘लाइफलाइन’ साबित होगा। शिलान्यास के अवसर पर विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा ने कहा:
“हमारा संकल्प हर व्यक्ति तक सुविधाएं पहुँचाना है। यह सेतु न केवल आवागमन को तीव्र करेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, शिक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।”
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए डुमरियागंज सांसद श्री जगदंबिका पाल, पूर्व विधायक श्री राघवेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सेतु निगम बस्ती के उपपरियोजना प्रबंधक श्री कमलेश त्रिपाठी ने निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा पर भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान श्री चिंकू यादव, श्री सच्चितानन्द पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि श्री कमलेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार वर्मा, श्री इंद्र बहादुर वर्मा, प्रधान श्री गोमती यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धर्मराज वर्मा, श्री राम चन्दर वर्मा, श्री संतोष पासवान, श्री कप्तान श्रीवास्तव, श्री राजू पाल, श्री राम शब्द यादव, श्री शेषधर यादव, श्री इरफान चौधरी, श्री राम बाबू मिश्रा, श्री पप्पू खान, श्री केदार वर्मा, श्री पिंकू सिंह, श्री प्रमोद चौधरी, श्री राम औतार वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चंदू चौधरी, श्री पुजारी वर्मा, श्री अरविंद मौर्या, मंडल आईटी प्रमुख (छपिया) आर.टी. वर्मा (प्रधान-ढढौवा), श्री शिव पूजन प्रजापति, श्री भीखू निषाद एवं श्री विजय पाल सिंह सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में इस सौगात के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया।
ग्रामोदय टाइम्स विशेष रिपोर्ट
