
छपिया पुलिस की बड़ी सफलता: 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
गोंडा जनपद के थाना छपिया पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के अभियुक्तों की निशानदेही पर 05 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए 03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
थाना छपिया क्षेत्र में पूर्व में हुई वाहन चोरी के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 170/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई चल रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी मनकापुर के दिशा-निर्देशन में थाना छपिया पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
दिनांक 03.05.2026 को भोर लगभग 04:15 बजे थाना छपिया पुलिस टीम ने नगरा खुर्द तिराहा के पास चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों को 03 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों की निशानदेही पर 02 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। अभियुक्तों ने अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 177/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अन्य बरामद मोटरसाइकिलें जनपद अयोध्या एवं थाना पैकोलिया जनपद बस्ती के मुकदमों से भी संबंधित पाई गईं।
गिरफ्तार अभियुक्त
- नरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ छोटे पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी अभयपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती, उम्र 19 वर्ष
- मंगल चौहान पुत्र राम बिताने चौहान निवासी नगरखुर्द, थाना छपिया, जनपद गोंडा, उम्र 20 वर्ष
- धनन्जय पुत्र रामनिरंजन चौधरी निवासी गोपालपुर, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती, उम्र 22 वर्ष
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 177/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोंडा
- Mu0अ0सं0 170/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोंडा
- मु0अ0सं0 062/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना पैकोलिया जनपद बस्ती
- मु0अ0सं0 124/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस थाना परसरामपुर जनपद बस्ती
बरामदगी
05 अदद चोरी की मोटरसाइकिल
(04 अदद स्प्लेंडर प्लस व 01 अदद एचएफ डीलक्स)
गिरफ्तारी का स्थान
नगरा खुर्द तिराहा के पास
गिरफ्तारकर्ता टीम
उनि धनश्याम वर्मा
उनि महेशराम
हे0का0 अरविंद कुमार
हे0का0 बृजेश भारती
का0 सुजीत कुमार
का0 अवनीश यादव
का0 धनन्जय कुमार
का0 शशांक यादव
थानाध्यक्ष
थाना छपिया, जनपद गोंडा
ग्रामोदय टाइम्स – गांव, गरीब और किसान की बुलंद आवाज़।
