गोंडा (ग्रामोदय टाइम्स)।गोंडा जनपद के गौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसकनवा बाजार के निवासियों और अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने मसकनवा-लखपतनगर रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे समपार संख्या-237 स्पेशल पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।



विधायक प्रभात कुमार वर्मा के प्रयासों को मिली सफलता
क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने 17 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि डुमरियागंज-गौरा चौकी और कटरा-अयोध्या मार्ग पर स्थित इस रेलवे फाटक के बंद होने से भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और महराजगंज के लाखों श्रद्धालु अयोध्या दर्शन हेतु जाते हैं। विधायक की इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए शासन ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
परियोजना की मुख्य बातें:
परियोजना की मुख्य बातें:कुल स्वीकृत लागत: ₹8890.15 लाख (लगभग 89 करोड़ रुपये)।प्रथम किस्त: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹2271.55 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है।कार्य का विवरण: मुख्य सेतु निर्माण के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण, भवन ध्वस्तीकरण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी इसमें शामिल है।लाभ: इस पुल के बनने से मसकनवा बाजार में लगने वाले घंटों के जाम से जनता को निजात मिलेगी और अयोध्या की राह सुगम हो जाएगी
