
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जनपद की स्वाट/सर्विलांस और साइबर सेल की टीम ने ठगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने संगठित रूप से चल रहे एक अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देश भर में अब तक 07 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी कर चुका है।01 करोड़ 11 लाख रुपये कराए गए होल्डपुलिस अधीक्षक गोण्डा, श्री विनीत जायसवाल ने मामले का विवरण देते हुए बताया कि साइबर सेल की तत्परता के चलते ठगी गई कुल धनराशि में से 01 करोड़ 11 लाख रुपये को विभिन्न बैंक खातों में ‘लीयन’ (होल्ड) करा दिया गया है। इससे पीड़ित अपनी मेहनत की कमाई वापस पा सकेंगे।बरामदगी और गिरफ्तारीपुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त निम्नलिखित सामान बरामद किया है:05 अदद मोबाइल फोन (एंड्रॉयड, एप्पल और की-पैड फोन)विभिन्न बैंकों के फर्जी दस्तावेज और सिम कार्ड।अपराध करने का तरीकापकड़े गए अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के हैं, जो भोले-भाले लोगों को निवेश, टास्क आधारित जॉब या केवाईसी अपडेट के नाम पर जाल में फंसाते थे। यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में सक्रिय था और फर्जी खातों के जरिए पैसों का ट्रांजेक्शन करता था।टीम को मिला प्रोत्साहनपुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए साइबर सेल और संबंधित टीम की पीठ थपथपाई है। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दें।”गोण्डा पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस तरह के संगठित गिरोहों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।”— श्री विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा
