गौरा विधायक प्रभात वर्मा के सानिध्य में संपन्न भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान: मंडल मसकनवां के कार्यकर्ताओं ने भरा सांगठनिक ऊर्जा का संकल्प

0

(गोंडा) | ग्रामोदय टाइम्स:गौरा विधानसभा क्षेत्र के राम सुरेमन इंटर कॉलेज, छपिया में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत आज मंडल मसकनवां का प्रशिक्षण कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा जी एवं मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री पुष्कर मिश्रा जी ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया।वक्ताओं ने ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन आर टी वर्मा (प्रधान-ढढौवा एवं मंडल आईटी प्रमुख छपिया) द्वारा किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री अनिल कुमार पासवान, जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेश प्रताप नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री राम चंदर वर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राम बहाल वर्मा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।ब्यूरो रिपोर्ट: ग्रामोदय टाइम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed