ग्रामोदय टाइम्स एक्सक्लूसिव: सुलतानपुर के पंकज वर्मा ने फहराया सफलता का परचम, UP PCS में 22वीं रैंक के साथ बने SDM

0

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित PCS-2024 के परिणामों में जनपद सुलतानपुर के होनहार युवा पंकज वर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पंकज ने पूरे प्रदेश में 22वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर (SDM) के पद पर अपना चयन सुनिश्चित किया है।

🏡 ग्रामीण परिवेश से शिखर तक का सफरजयसिंहपुर तहसील के इशहाकपुर गांव के निवासी श्री ओम प्रकाश वर्मा के सुपुत्र पंकज वर्मा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में स्थान पाना युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

🤝 भारतीय क्रांति संघ ने दी बधाईपंकज वर्मा की इस ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय क्रांति संघ, सुल्तानपुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। संघ के पपदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पंकज जैसे परिश्रमी युवाओं की सफलता समाज के लिए गौरव की बात है।

💡 सफलता के मुख्य बिंदु:नाम: पंकज वर्मापिता: श्री ओम प्रकाश वर्मास्थान: ग्राम- इशहाकपुर, जयसिंहपुर, सुलतानपुरपद: डिप्टी कलेक्टर (SDM)रैंक: 22वीं (UP PCS 2024)

“परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पंकज वर्मा की यह सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं की जीत है।” — ग्रामोदय टाइम्स टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed