सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में बीबीएस पब्लिक स्कूल बभनान का दबदबा, अशरा अंजुम ने 96.8% अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया

0

बभनान/गोण्डा।सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के नतीजों में एक बार फिर बीबीएस पब्लिक स्कूल बभनान का बोलबाला रहा। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा अशरा अंजुम ने 96.8% अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम तथा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र अंशु पटेल ने 96.3% अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य प्रभाकांत शुक्ला, रामसिंह वर्मा व सभी शिक्षकों ने टॉपर्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक ने कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है।
परिणाम आने के बाद स्कूल में खुशी का माहौल है। टॉपर छात्र-छात्राओं को परिवार ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed