बीडीओ अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।

0

छपिया, गोंडा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड छपिया में वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विकास खंड के विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण किया गया तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी छपिया श्री अभय प्रताप सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री दुर्गेश द्विवेदी, बीज गोदाम प्रभारी श्री मनीष यादव, बीपीएम श्री रोहित सिंह एवं श्री राजन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
खंड विकास अधिकारी श्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण कार्य को तेज गति से संचालित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं तथा उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed